IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत आज होने जा रही है और पहले ही मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच में कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
सिर्फ 29 रन दूर बड़ा मुकाम
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि के बेहद करीब हैं। अगर वे आज के मैच में 29 रन बना लेते हैं, तो वह Shoaib Malik को पीछे छोड़कर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
IPL 2026: कोहली का शानदार रिकॉर्ड
कोहली अब तक 414 टी20 मैचों की 397 पारियों में 13,543 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 105 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन है। लंबे समय से आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली इस उपलब्धि को अपने घरेलू मैदान पर हासिल कर सकते हैं।
इस लिस्ट में कौन-कौन आगे
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में फिलहाल टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 14,562 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 14,482 रन दर्ज हैं। वहीं, छठे स्थान पर मौजूद शोएब मलिक ने 13,571 रन बनाए हैं, जिन्हें कोहली आज पीछे छोड़ सकते हैं।
IPL 2026: बेंगलुरु में होगा मुकाबला
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी और सीधा मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है।
फैंस को बड़ी उम्मीद
क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली सीजन के पहले ही मैच में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। अगर ऐसा होता है, तो IPL 2026 की शुरुआत ही एक बड़े रिकॉर्ड के साथ होगी और कोहली एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा देंगे।
ये भी पढ़े… PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जेवर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट- जमीन से आसमान तक निगरानी! वजह चौंकाने वाली







