Jewar Airport Inauguration: आज का दिन सिर्फ एक उद्घाटन नहीं… बल्कि उत्तर प्रदेश के इतिहास का वो अध्याय है, जो आने वाले दशकों तक विकास की नई परिभाषा लिखेगा। जेवर की धरती पर सुबह से ही उत्साह का माहौल है, शंखनाद हो चुका है और हर नजर उस पल पर टिकी है, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मिलकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
बस कुछ ही पलों मे इतिहास बनते हुए देखेगा देश
लंबे इंतजार के बाद आज जेवर वो मुकाम हासिल करने जा रहा है, जिसकी कल्पना कभी एक सपना हुआ करती थी। जैसे-जैसे उद्घाटन का समय करीब आ रहा है, पूरे क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा महसूस हो रही है। लोग सिर्फ एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं देखना चाहते, बल्कि उस बदलाव के गवाह बनना चाहते हैं, जो उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कहना इसके महत्व को कम करना होगा। यह भारत के सबसे बड़े और आधुनिक ग्रीन एयरपोर्ट्स में से एक है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों के रखरखाव के लिए एमआरओ सेंटर का शिलान्यास भी इस प्रोजेक्ट को और ज्यादा रणनीतिक बना देता है।इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही दिल्ली-NCR की एयर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा औरIndira Gandhi International Airport पर बढ़ता दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
Jewar Airport Inauguration: एयरपोर्ट नही यूपी की अर्थव्यवस्था का इंजन
यह परियोजना सिर्फ उड़ानों तक सीमित नहीं है। यह उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम मानी जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के जरिए लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्री, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास का पूरा क्षेत्र अब एक ग्लोबल बिजनेस और इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
Jewar Airport Inauguration: दिल्ली-NCR से दुनिया तक… सीधा कनेक्शन
इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। अब न सिर्फ यात्रियों के लिए सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। जेवर अब सिर्फ एक जगह नहीं रहेगा, बल्कि भारत के वैश्विक कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनेगा।
जनसभा में उमड़ेगा जनसैला 2 लाख से ज्यादा लोग
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री की जनसभा भी इस आयोजन को और भव्य बना देगी। विशाल पंडालों में हजारों नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के उत्सव में बदल चुका है, जहां हर कोई इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहता है।
Jewar Airport Inauguration: आज का दिन भविष्य की दिशा तय करेगा
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन उस सोच का प्रतीक है, जहां विकास सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे प्रदेश की किस्मत बदलने की ताकत रखता है।आज जब उद्घाटन होगा, तो यह सिर्फ एक रनवे की शुरुआत नहीं होगी… बल्कि उत्तर प्रदेश की उड़ान का नया अध्याय शुरू होगाजहां ज़मीन पर देखे गए सपने अब आसमान की ऊंचाइयों को छूने निकल पड़े।
ये भी पढ़े… पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य—जेवर के आगाज़ से यूपी रचेगा इतिहास







