IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई छठी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
मुंबई की नजर छठे खिताब पर
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस सीजन छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले सीजन में टीम दूसरे क्वालिफायर तक पहुंची थी। जहां टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कागज पर मुंबई की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है।
IPL 2026: मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित टीम
मुंबई की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी मजबूत नजर आ रही है। शार्दुल ठाकुर के आने से टीम का संतुलन और भी बेहतर हुआ है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
केकेआर भी तैयार
दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर भी इस सीजन दमदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। बल्लेबाजी में रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी और कैमरून ग्रीन से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। राहुल त्रिपाठी, रहाणे और अंगकृष रघुवंशी से केकेआर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। फिनिशर की भूमिका रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कोलकाता का गेंदबाजी अटैक हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने के बाद थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है।
IPL 2026: पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर: 180 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर: 158 रन है ।
मौसम का हाल
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मुंबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वानखेड़े की बल्लेबाजी पिच और साफ मौसम के बीच मुंबई और केकेआर के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी इस मैच को और भी रोमांचक बना सकती है।







