UP IAS TRANSFER: योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
एम. देवराज को अहम जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारी एम. देवराज को प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
UP IAS TRANSFER: अनुराग यादव और आलोक कुमार की नई भूमिका
अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सौरभ बाबू और रवि रंजन का ट्रांसफर
सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
UP IAS TRANSFER: अन्य अहम नियुक्तियां
टीके शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
नगर और परिवहन विभाग में भी बदलाव
आईएएस अधिकारी सौम्या गुरूरानी को नगर आयुक्त, शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर निगम से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
UP IAS TRANSFER: पहले भी हो चुका है फेरबदल
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी महीने राज्य सरकार ने 7 आईएएस, 7 आईपीएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई थीं।
प्रशासन को मजबूत करने की कोशिश
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी समय में विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इस तरह के बदलाव जारी रह सकते हैं।
ये भी पढ़े… साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानिए इस सप्ताह करियर, धन और स्वास्थ्य में क्या होगा खास







