ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » PM मोदी के विजन से बदला यूपी, CM योगी बोले- ‘अंत्योदय से सर्वोदय का सपना हो रहा साकार’

PM मोदी के विजन से बदला यूपी, CM योगी बोले- ‘अंत्योदय से सर्वोदय का सपना हो रहा साकार’

CM योगी

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में नौनिहालों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्राप्त हो रही है। सीएम योगी सोमवार को उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्रों को बड़ी सौगात देंगे। सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे।

संभावनाओं का सशक्त सहारा

इसके अलावा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी शाम लगभग 4 बजे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय से सर्वोदय की संकल्पना को साकार करते हुए ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में नौनिहालों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्राप्त हो रही है। पोषण, परिश्रम और परिवर्तन की प्रखर प्रतीक हमारी आंगनवाड़ी बहनों को आज तकनीक, संसाधन और सम्मान का संयोजन प्राप्त होगा, जिससे सेवा और संवेदना दोनों सशक्त होंगी। उन्होंने आगे लिखा कि छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ सहायता के माध्यम से विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों को संबल, सम्मान और संभावनाओं का सशक्त सहारा दिया जाएगा।

सशक्त आंगनवाड़ी, पोषित बचपन, सुरक्षित नारी, समर्थ युवा और गरीब कल्याण, यही डबल इंजन सरकार का दृढ़ संकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के अंतर्गत धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण करेंगे। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के अनुसार, इस अवसर पर कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि मुख्यमंत्री के हाथों जारी की जाएगी। मंत्री नरेंद्र कश्यप के अनुसार, लाभान्वित छात्रों में अनुसूचित जाति के 6,68,707 विद्यार्थियों को 467.94 करोड़ रुपए, सामान्य वर्ग के 4,95,793 विद्यार्थियों को 779.10 करोड़ रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13,52,357 विद्यार्थियों को 1838.59 करोड़ रुपए, अल्पसंख्यक वर्ग के 2,75,889 विद्यार्थियों को 252.76 करोड़ रुपए और अनुसूचित जनजाति के 7,236 विद्यार्थियों को 11.61 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी।

ये भी पढ़े… LPG संकट पर बोले CM योगी- ‘लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल