IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आखिरकार 13 साल का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल सीजन के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया।
जयवर्धने बोले-हर बार करीब आकर हारते थे
टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस जीत को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 13 सीजन में टीम हर बार शुरुआती मुकाबले में जीत के करीब पहुंचकर हार जाती थी। यह जीत सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी बड़ी उपलब्धि है।
IPL 2026: 2012 के बाद टूटा खराब रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने साल 2012 के बाद पहली बार आईपीएल के पहले मैच में जीत हासिल की है। पिछले 13 सालों से टीम को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ रहा था, जिसे इस बार तोड़ दिया गया।
220 रन देखकर बढ़ी थी टेंशन
जयवर्धने ने बताया कि जब केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए, तो वह थोड़ा नर्वस हो गए थे। हालांकि, उन्होंने माना कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी और टीम को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा था।
IPL 2026: रोहित-रिकेल्टन की तूफानी साझेदारी
मुंबई की जीत में रोहित और रयान रिकेल्टन की शानदार बल्लेबाजी अहम रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के लगाए।
आसान जीत के साथ खत्म हुआ इंतजार
मुंबई इंडियंस ने 221 रन का लक्ष्य सिर्फ 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने न सिर्फ सीजन की शानदार शुरुआत की, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया।
IPL 2026: रोहित की तैयारी से खुश कोच
जयवर्धने ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह कैंप के पहले दिन से ही पूरी तरह तैयार नजर आए। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखा और उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास बढ़ा है और टीम अब पूरे सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़े… राफेल को टक्कर देने की तैयारी! पाकिस्तान खरीद सकता है 70 J-10CE फाइटर जेट, बढ़ेगी एयर पावर







