Buisness: नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। टैक्स, बैंकिंग, रेलवे और गैस जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े नियम बदल रहे हैं, इसलिए इन अपडेट्स को समझना बेहद जरूरी है ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और आप अपने खर्च व बचत की बेहतर प्लानिंग कर सकें।
टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव टैक्स सिस्टम में देखने को मिलेगा। सरकार ने पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू किया है, जिससे प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की गई है। अब असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर जैसे कठिन शब्दों की जगह सिर्फ “टैक्स ईयर” का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही HRA छूट लेने के लिए मकान मालिक का PAN और किराए का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया गया है।
Buisness: बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सख्त
बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हुए हैं। अगर आप सालाना ₹10 लाख से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च करते हैं, तो इसकी जानकारी अब सीधे टैक्स विभाग को दी जाएगी। कई बैंकों ने अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स और सर्विस चार्जेस में भी बदलाव किया है, जिससे कुछ सुविधाएं पहले से महंगी हो सकती हैं। वहीं डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को और मजबूत किया गया है, जिसमें OTP के साथ बायोमेट्रिक या डिवाइस आधारित सिक्योरिटी भी शामिल हो सकती है।
Buisness: रेलवे और शेयर बाजार पर असर
रेलवे और शेयर बाजार से जुड़े बदलाव भी आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा, उसके बाद पैसे वापस नहीं मिलेंगे। वहीं F&O ट्रेडिंग करने वालों के लिए ऑप्शंस पर लगने वाला STT बढ़ा दिया गया है और गोल्ड बॉन्ड (SGB) के टैक्स नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिससे निवेश थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
सैलरी और फ्यूल से जुड़ी अपडेट
Buisness: इसके अलावा नए लेबर लॉ के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव होगा, जिसमें बेसिक सैलरी बढ़ेगी। इससे PF और ग्रेच्युटी तो ज्यादा मिलेगी, लेकिन टेक-होम सैलरी थोड़ी कम हो सकती है। साथ ही हर महीने की तरह 1 अप्रैल को LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव संभव है, जिसका सीधा असर आपके किचन बजट और यात्रा खर्च पर पड़ेगा।
ये भी पढ़े: हैदराबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 414 सिलेंडर जब्त







