Sudan: South Sudan में एक बार फिर हिंसा ने खौफनाक रूप ले लिया है। राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित सोने की खदान पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
खदान विवाद बना खूनी संघर्ष
यह हमला Jebel Iraq इलाके में हुआ, जो पहले भी अवैध खनन को लेकर हिंसा का केंद्र रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, खदान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब बड़े नरसंहार में बदल गया।
Sudan: क्या बोले पुलिस अधिकारी?
पुलिस प्रवक्ता क्वासीज्वोक डोमिनिक अमोंडोक ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने खदान पर हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। हालांकि हमलावरों की पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
Sudan: सरकार पर विपक्ष के आरोप
Sudan People’s Liberation Movement/Army – In Opposition (SPLM/A-IO) ने इस हमले के लिए सरकारी बलों South Sudan People’s Defence Forces (SSPDF) को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वह पूरी तरह से सरकारी नियंत्रण में है, इसलिए जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है।
मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता
Nile Institute for the Study of Human Rights and Transitional Justice ने इस घटना को बेहद भयावह बताया है। संस्था का कहना है कि यह हमला जीवन के मूल अधिकार का गंभीर उल्लंघन है और यह दर्शाता है कि संसाधन समृद्ध इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है।
कार्यकर्ताओं की सरकार से अपील
Sudan: मानवाधिकार कार्यकर्ता Edmund Yakani ने सरकार से अपील की है कि वह अवैध सोने के खनन पर सख्ती से रोक लगाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को लेकर समुदायों के बीच बढ़ती दुश्मनी देश के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।
ये भी पढ़े: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे आपके पैसे के नियम! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता







