ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल 2026: अंबाती रायडू ने किया बड़ा खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल, जाने क्यों ?

आईपीएल 2026: अंबाती रायडू ने किया बड़ा खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल, जाने क्यों ?

IPL 2026: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि इस सीजन टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।

गेंदबाजी अटैक पर चिंता

रायडू ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ से बातचीत में कहा कि चेन्नई का गेंदबाजी अटैक इस बार कमजोर दिख रहा है। खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में टीम के पास विकेट लेने वाले प्रभावी विकल्पों की कमी है, जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए परेशानी बन सकती है।

IPL 2026: युवा खिलाड़ियों पर निर्भरता

उन्होंने कहा कि इस सीजन टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है और वे अपने रोल को कितना बेहतर निभा पाते हैं।

चोटों ने बढ़ाई मुश्किल

सीएसके को इस सीजन खिलाड़ियों की चोटों का भी बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके अलावा शुरुआती मैचों में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं भी टीम को नहीं मिलेंगी।

IPL 2026: धोनी की फिटनेस भी चिंता

टीम के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी भी पिंडली की चोट के चलते शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से दूर रह सकते हैं, जो टीम के संतुलन पर असर डाल सकता है।

गेंदबाजी संयोजन कैसा रहेगा

सीएसके के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई न्यूजीलैंड के मैट हेनरी करते नजर आएंगे। उनके साथ खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और जेमी ओवरटन जैसे गेंदबाज होंगे। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी नूर अहमद और अकील हुसैन के कंधों पर रहेगी।

IPL 2026: प्लेऑफ की राह मुश्किल

सीएसके का प्रदर्शन IPL 2025 में काफी निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी थी और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। रायडू के मुताबिक, मौजूदा स्क्वॉड और हालात को देखते हुए सीएसके के लिए इस बार प्लेऑफ तक पहुंचना आसान नहीं होगा। अगर टीम को आगे बढ़ना है तो गेंदबाजी विभाग में सुधार करना होगा और युवा खिलाड़ियों को जल्दी जिम्मेदारी निभानी होगी।

ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: ट्रंप की खुली धमकी, ‘होर्मुज नहीं खुला तो तबाही तय’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल