ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान देने वाला मौलाना अब्दुल सलीम STF के शिकंजे में

योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान देने वाला मौलाना अब्दुल सलीम STF के शिकंजे में

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर भड़काऊ बयान देने के आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद बढ़ने के बाद मौलाना अब्दुल सलीम ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी।

Cm yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर भड़काऊ बयान देने के आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट का रहने वाला है और उसे वहीं से हिरासत में लिया गया। इस मामले की पुष्टि अख्तरुल ईमान ने की है। उन्होंने बताया कि मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से उठाया गया, लेकिन शुरुआत में यह साफ नहीं था कि यह गिरफ्तारी है या किडनैपिंग। बाद में यूपी STF ने स्पष्ट किया कि मौलाना को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मौलाना अब्दुल सलीम पर आरोप है कि उन्होंने रमजान के दौरान एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी में काफी विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Cm yogi: यूपी में दर्ज हुआ था केस

इस बयान को लेकर बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस और STF उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Cm yogi: बिहार पुलिस को नहीं थी जानकारी

अख्तरुल ईमान ने बताया कि जब उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं थी। बाद में STF ने पुष्टि की कि मौलाना को उनकी टीम अपने साथ ले गई है।

मौलाना की सफाई भी आई सामने

Cm yogi: विवाद बढ़ने के बाद मौलाना अब्दुल सलीम ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि उनका बयान एडिट करके गलत तरीके से पेश किया गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उनके समर्थकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

ये भी पढ़े: पाकिस्तान बना आतंकी अड्डा, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़े खुलासे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल