Home » स्पोर्ट्स » बेंगलुरु IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, स्टेडियम से सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया

बेंगलुरु IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, स्टेडियम से सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया

Ipl news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थे। बेंगलुरु सेंट्रल डिवीजन पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अब तक 21 चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मैच के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था।

कहां-कहां हुई चोरी?

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास की भीड़भाड़ वाली जगहों को भी निशाना बना रहा था। जिन जगहों से चोरी की शिकायतें मिली हैं, उनमें एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, स्टेडियम के एंट्री गेट और आसपास के पैदल रास्ते शामिल हैं। कुल 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Ipl news: पीड़ितों को देर से चला पता

कई लोगों को अपने मोबाइल चोरी होने का पता तब चला जब वे घर पहुंचे या मैच खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। भीड़ और मैच के माहौल का फायदा उठाकर आरोपी बड़ी सफाई से फोन गायब कर देते थे।

Ipl news: पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कर्नाटक के बाहर से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। ये लोग खास तौर पर IPL मैच के दौरान चोरी करने के इरादे से बेंगलुरु आए थे और एक स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे।

कैसे पकड़ा गया गिरोह?

Ipl news: क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार दो रात तक ऑपरेशन चलाकर इस गिरोह को दबोचा। पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़े: ईरान की बड़ी धमकी: अमेरिकी कंपनियों को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट तनाव खतरनाक मोड़ पर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments