IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन में न्यूजीलैंड ने 243-5 का स्कोर हासिल किया है। इस स्कोर को हासिल करने में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई है। एक वक्त पर टीम ने मात्र 70 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। सभी यही अनुमान लगा रहे थे कि न्यूजीलैंड सिर्फ 100-150 रन बनाकर पहले ही दिन ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम की लाज रखी।
IND vs NZ: निकोल्स ने जड़ा शतक
हेनरी निकोल्स के ताबड़तोड़ शतक की वजह से न्यूजीलैंड पहले दिन के खेल में 243-5 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई है। 51.13 के संयम भरे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हेनरी निकोल्स 221 गेंद में 113 रन की शतकीय पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस पारी में निकोल्स ने कुल 14 चौके जड़े हैं।
IND vs NZ: फ्लाइंग जट्ट 94 रन पर हैं नाबाद
न्यूजीलैंड के फ्लाइंग जट्ट ग्लेन फिलिप्स ने यह बता दिया कि वह सिर्फ फील्डिंग में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। लगातार विकेट गिरने पर न्यूजीलैंड टीम मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी, लेकिन फिर ग्लेन फिलिप्स (द फ्लाइंग जट्ट) ने आकर टीम की पारी को निकोल्स के साथ संभाला। साथ ही अपने शतक से फिलिप्स मात्र छह रन दूर हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरे दिन के खेल में फिलिप्स अपना शतक पूरा कर पाएंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिलिप्स और निकोल्स ने जड़ी 173 रनों की साझेदारी
लगातार विकेट गिरने पर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि न्यूजीलैंड मात्र 100-150 रन ही बना पाएगी। लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की 173 रनों की साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों की साझेदारी की वजह से न्यूजीलैंड का स्कोर 243 रन पर 5 विकेट है। 173 रनों की साझेदारी में ग्लेन फिलिप्स ने 94 रन बनाए हैं, वहीं निकोल्स ने इस साझेदारी में 74 रनों का योगदान दिया है।
यह भी पढ़े- चीन में ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात क्यों है खास? जानिए किन मुद्दों पर बन सकती है सहमति








