Breaking News
Home » राष्ट्रीय » एमपी-यूपी साथ आए तो बदलेगी तस्वीर! एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम का बड़ा ऐलान

एमपी-यूपी साथ आए तो बदलेगी तस्वीर! एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम का बड़ा ऐलान

MP-UP NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन दोनों राज्यों के लिए साझा विकास और सांस्कृतिक समन्वय को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है। उन्होंने इसे सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह आयोजन निर्यात, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।

प्रधानमंत्री और योगी का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मंत्रियों नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और राकेश सचान को भी धन्यवाद दिया।

MP-UP NEWS: ODOP और GI उत्पादों पर फोकस

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ODOP), जीआई टैग उत्पादों, पारंपरिक शिल्प और निर्यात योग्य वस्तुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात बढ़ाने के लिए ठोस रणनीतियों पर चर्चा हुई।

धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव बहुत गहरा है। भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों के आधार पर दोनों राज्यों के बीच धार्मिक सर्किट विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

MP-UP NEWS: उद्योग, निवेश और रोजगार पर जोर

सम्मेलन में औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन पर भी चर्चा हुई। करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें उद्योगपति, कारीगर, निर्यातक और नीति-निर्माता शामिल रहे। यह मंच अनुभव साझा करने और नए अवसर तलाशने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

MP-UP NEWS
                                                     MP-UP NEWS

महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर

सम्मेलन के दौरान दो अहम एमओयू साइन किए गए। पहला समझौता काशी विश्वनाथ क्षेत्र विकास प्राधिकरण और महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के बीच हुआ, जिससे धार्मिक स्थलों के प्रबंधन अनुभव साझा किए जाएंगे। दूसरा एमओयू ODOP को मजबूत करने और अंतर्राज्यीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया।

MP-UP NEWS: कारीगरों और उद्यमियों को मिला मंच

इस आयोजन में कारीगरों, उद्यमियों और निर्यातकों को सीधे संवाद का अवसर मिला। चंदेरी, महेश्वरी और बनारसी सिल्क के कारीगरों ने तकनीक, डिजाइन और ब्रांडिंग को लेकर विचार साझा किए। इससे पारंपरिक शिल्प को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी फोकस

सम्मेलन में टूरिज्म राउंड टेबल का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने और बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा हुई। वहीं, काशी विश्वनाथ धाम में 3 से 5 अप्रैल तक ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का मंचन भी होगा, जिसमें 300 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।

MP-UP NEWS: ऊर्जा और जल परियोजनाओं में सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना दोनों राज्यों के लिए अहम है, जिससे सिंचाई और पेयजल की समस्या दूर होगी। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों राज्य मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन निवेश, रोजगार, निर्यात और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों राज्य मिलकर आर्थिक प्रगति के नए आयाम स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़े… राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक भूकंप! 65 IAS ट्रांसफर, CMO में नई एंट्री