Breaking News
Home » नई दिल्ली » दिल्ली में पुलिस ही बनी लुटेरी, कारोबारी से 8.4 लाख लूटने के आरोप में 2 कर्मी गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस ही बनी लुटेरी, कारोबारी से 8.4 लाख लूटने के आरोप में 2 कर्मी गिरफ्तार

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून की रक्षा करने वाली दिल्ली पुलिस के ही दो जवान लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। अजमल खान पार्क के पास उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी से 8.4 लाख रुपये लूटने के आरोप में उपनिरीक्षक महावीर और कांस्टेबल विक्की को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जालौन से खरीदारी के लिए आया था कारोबारी

पीड़ित दीपक सोनी, जो यूपी के जालौन के रहने वाले हैं, 24 मार्च को दिल्ली आए थे। वह नई ज्वेलरी शॉप खोलने की तैयारी कर रहे थे और इसी सिलसिले में सोना-चांदी खरीदने आए थे। इसी दौरान अनिल नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और मदद के बहाने उन्हें अजमल खान पार्क के पास बुलाया।

Delhi: कार में घुसकर दी धमकी

घटना के दिन अनिल, दीपक को पार्क के पास लेकर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद दो पुलिसकर्मी जबरदस्ती उनकी कार में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने दीपक को धमकाया और खुद को पुलिस बताते हुए डराने लगे।

Delhi: वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनके पास मौजूद 10.4 लाख रुपये का वीडियो बनाया और उन्हें नकली नोटों का तस्कर बताकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी 8.4 लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के बाद हुआ खुलासा

दीपक सोनी की शिकायत पर 25 मार्च को मामले की जानकारी डीसीपी कार्यालय को दी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उन पर लूट, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

तुरंत निलंबन और विभागीय जांच शुरू

Delhi: मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments