Ramayana Teaser: हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म ‘रामायण’ से अभिनेता रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक सामने आया है। इस खास दिन पर मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर दर्शकों को उनकी पहली झलक दिखाई।
वीडियो में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला रूप बेहद शांत, गरिमामय और आध्यात्मिक नजर आता है। शाही पोशाक और सुंदर आभूषणों के साथ उनका व्यक्तित्व संतुलित और प्रभावशाली दिख रहा है।
वीडियो में आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए शानदार वीएफएक्स भी देखने को मिलते हैं। भगवान राम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई है, जिससे दृश्य और भी खास बन जाता है। इसके साथ बजने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी प्रभावशाली है, जो पूरे माहौल को भव्य बना देता है।

भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया
भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर रणबीर कपूर पहले ही अपनी भावनाएं साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वह सिर्फ राम का किरदार निभाने आए हैं, बल्कि वह इस भूमिका के माध्यम से भगवान राम से सीखने आए हैं।
उनके अनुसार भगवान राम के व्यक्तित्व में जो सादगी और पवित्रता है, वह बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। उस भावना को समझना और अपने भीतर अपनाने की कोशिश करना उनके लिए एक विनम्र और सीख से भरा अनुभव रहा है।
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.
His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
Ramayana Teaser: प्रोड्यूसर ने साझा की खास झलक
फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस झलक को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भगवान राम के व्यक्तित्व और उनकी महानता के बारे में भी अपनी बात लिखी।उन्होंने कैप्शन में कहा कि राम को अब तक के सबसे महान व्यक्तियों में माना जाता है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने अपना जीवन इस तरह जिया, जहाँ उनके हर फैसले में हमेशा समाज और सबकी भलाई को सबसे ऊपर रखा गया।
प्रोड्यूसर ने आगे लिखा कि भगवान राम ने कई बार अपनी निजी इच्छाओं से पहले अपने कर्तव्य को महत्व दिया। उन्होंने अपने स्वार्थ की जगह त्याग को चुना और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी विशेषता है।
उनके अनुसार भगवान राम की विरासत समय के साथ मानवता को और अधिक समृद्ध और मजबूत बना रही है। उनका जीवन लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि इंसान के भीतर मौजूद अच्छाई ही हर तरह के संघर्ष का समाधान कर सकती है। इसी विश्वास के सहारे दुनिया में शांति और संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिनेता यश रावण के रोल में दिखाई देंगे।इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि 1987 में प्रसारित हुए लोकप्रिय टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे।

4,000 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए है। इसी कारण इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है।फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘दंगल’ बना चुके हैं, जो भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही है।
फिल्म का संगीत भी बेहद खास होने वाला है। इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हैंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं।
Ramayana Teaser: बड़े बैनर के साथ बन रही है ‘रामायण’
फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और अभिनेता यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी।फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स यानी वीएफएक्स का काम भी ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो डीएनईजी और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े… निर्माण कार्यों पर CM योगी सख्त, बोले- ‘गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं चलेगा’







