ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं’

अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं’

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी

Bengal Election: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मुर्शिदाबाद में चुनाव नहीं जीतेगी। मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार मुझे हराने के लिए रामनवमी के दिन दंगा भड़काए थे।

मता बनर्जी यहां से चली जाएं

टीएमसी के विधायक ने तब मेरे लिए क्या कहा था, सभी को मालूम है। एक ही बात का मैं कितनी बार जिक्र करूं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद जिले में जितने ज्यादा वक्त रहेंगी, उतना ज्यादा ही यहां दंगा होने की संभावना बढ़ेगी। इसलिए बेहतर होगा कि ममता बनर्जी यहां से चली जाएं, क्योंकि मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी के दोबारा जीतने की कोई संभावना नहीं है। जितनी जल्दी वह चली जाएं, यहां के आम लोगों को आराम मिलेगा, क्योंकि उनके रहने का मतलब यहां के आम लोगों का चैन और सुकून हराम होने वाला है। बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहे बवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आम लोगों के लिए बहुत परेशानी हो रही है, बहुत मुश्किल हो रहा है।

Bengal Election: चुनाव आयोग लोगों को भरोसा दिलाए

बंगाल की सड़कों पर जो आंदोलन हो रहा है। इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हमारे यहां का प्रशासन, सूबे की सरकार, इससे कैसे निपटेगी, कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जो भी हालात पैदा हुए हैं, यह सीधे तौर पर प्रदेश की सरकार और चुनाव आयोग के बीच चल रहे गतिरोध की वजह से है। अगर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट नहीं जाती तो शायद यह स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों को भरोसा दिलाए कि चुनाव से पहले जो वोटर लिस्ट का मामला है, उसे सुलझा लिया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी किया। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 23 और 29 अप्रैल, को मतदान कराए जाएंगे। जबकि, नतीजों की घोषणा 4 मई को होगी।

ये भी पढ़े… खून, साजिश और चमत्कार… मौत को मात देने वाले सलीम वास्तिक की कहानी पर जल्द बनेगी फिल्म ‘EX-मुस्लिम’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल