ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके, लोग जाग उठे

उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके, लोग जाग उठे

उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। पृथ्वी जितनी स्थिर दिखती है, उतनी ही अंदर से हलचल में रहती है। हमारी सतह, जिसे क्रस्ट कहते हैं, कई बड़े टुकड़ों में बंटी है इन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं।

Earthquake: उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। झटके इतने जोरदार थे कि कई लोग नींद से जाग गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सांता क्रूज पहाड़ों में बोल्डर क्रीक के पास था और यह रात लगभग 1:40 बजे आया। अभी तक किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

कंपन से जागे लोग

बोल्डर क्रीक में करीब 5,000 लोग रहते हैं, और यह सैन फ्रांसिस्को से लगभग 105 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके अलावा, पेटालुमा और आसपास के इलाकों में भी लोग भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्हें सबसे पहले फोन पर आए भूकंप अलर्ट ने जगाया, उसके बाद घर और खिड़कियों में कंपन महसूस हुआ।

Earthquake: पहले भी आ चुके हैं भूकंप

साल फरवरी में भी सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में छोटे-छोटे भूकंप आए थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, उन झटकों में सबसे शक्तिशाली 4.2 तीव्रता का भूकंप था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्र “Earthquake Swarms” यानी कम समय में कई छोटे-छोटे भूकंपों की घटनाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे झटके कभी-कभी बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं।

भूकंप क्यों आते हैं?

Earthquake: पृथ्वी जितनी स्थिर दिखती है, उतनी ही अंदर से हलचल में रहती है। हमारी सतह, जिसे क्रस्ट कहते हैं, कई बड़े टुकड़ों में बंटी है इन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। इन प्लेट्स के टकराने या हिलने से दबाव बनता है। जब यह दबाव अचानक ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है, तो यह भूकंपीय तरंगों के रूप में फैलती है और धरती को झटका देती है। इस कंपन को ही भूकंप कहते हैं।

 

ये भी पढ़े: तेल संकट के बीच होर्मुज खोलने की कोशिश, 35 देशों की मीटिंग में भारत शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल