Home » डिफेंस » RDX से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक का हमला झेलने में सक्षम CRPF-BSF का नया ATT, अपने आप में है पूरा कमांड सेंटर

RDX से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक का हमला झेलने में सक्षम CRPF-BSF का नया ATT, अपने आप में है पूरा कमांड सेंटर

CRPF-BSF Armoured Vehicle:

CRPF-BSF Armoured Vehicle: केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अशोक लीलैंड ने एक खास आर्मर्ड ट्रुप ट्रांसपोर्टर (ATT) तैयार किया है। यह विशेष वाहन आतंकवाद प्रभावित और अतिसंवेदनशील इलाकों में जवानों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह RDX से भरी कार की टक्कर और रॉकेट लॉन्चर जैसे हमलों से भी जवानों की रक्षा करने में सक्षम है। इतना ही नहीं, टायर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद यह वाहन अपनी रफ्तार बनाए रख सकता है।

CRPF-BSF Armoured Vehicle: पुलवामा हमले के बाद लिया गया था बड़ा फैसला

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में आतंकियों ने CRPF के काफिले को निशाना बनाया था। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस आत्मघाती हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया था।

CRPF-BSF Armoured Vehicle: अशोक लीलैंड को सौंपी गई थी ATT बनाने की जिम्मेदारी

गृह मंत्रालय ने इस फैसले के तहत अशोक लीलैंड को विशेष आर्मर्ड ट्रुप ट्रांसपोर्टर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके लिए कंपनी के साथ करीब 187.24 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया था। लगभग सात साल की मेहनत के बाद कंपनी ने इस विशेष वाहन को तैयार किया है। इसका उद्देश्य आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को हमलों से बेहतर सुरक्षा देना है।

सिर्फ सुरक्षा वाहन नहीं, अपने आप में पूरा कमांड सेंटर

अशोक लीलैंड का यह स्पेशल आर्मर्ड ट्रुप ट्रांसपोर्टर केवल जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने वाला वाहन नहीं है। इसे कई आधुनिक खूबियों से लैस किया गया है। इसकी मदद से जवानों को सुरक्षा देने के साथ-साथ अभियान चलाने में भी सहायता मिल सकती है।

पूरी तरह मेड इन इंडिया कॉन्सेप्ट पर तैयार

इस विशेष ATT को मेड इन इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत तैयार किया गया है। इसे खास तौर पर सुरक्षा बलों की जरूरतों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसकी सुरक्षा क्षमताएं और कमांड सेंटर जैसी सुविधाएं इसे सामान्य बख्तरबंद वाहनों से अलग बनाती हैं।

यह भी पढ़े- यूपी चुनाव: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर कल होगी बैठक, कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस?