US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। Donald Trump ने कहा है कि अगर उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए तो अमेरिका आसानी से होर्मुज स्ट्रेट को खोल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे तेल की सप्लाई फिर शुरू होगी और दुनिया को बड़ा आर्थिक फायदा मिलेगा।
वहीं Benjamin Netanyahu ने साफ कर दिया है कि इजराइल, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमले जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि इजराइल की कार्रवाई से ईरान की लगभग 70 प्रतिशत स्टील उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है, जिससे उसकी ताकत कमजोर पड़ी है।
भारत ने उठाया मुद्दा, होर्मुज संकट में भारतीयों की मौत
ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए हुई अंतरराष्ट्रीय बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया। विदेश सचिव Vikram Misri ने कहा कि इस संकट में अब तक केवल भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन भारतीय नाविक इस संकट में जान गंवा चुके हैं।
US Iran Conflict: ईरान में ड्रोन हमला, राहत गोदाम निशाना
ईरान के बुशेहर क्षेत्र में एक गोदाम पर ड्रोन हमला हुआ, जहां राहत सामग्री और आपातकालीन वाहन रखे थे। इस हमले में रेड क्रॉस से जुड़े तीन लोगों की मौत हो गई और कई वाहन नष्ट हो गए।
US Iran Conflict: ऊर्जा संकट का असर, पाकिस्तान में फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट
ईरान के साथ तनाव के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट का असर पाकिस्तान पर भी पड़ा है। सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद में सार्वजनिक परिवहन को अस्थायी रूप से मुफ्त कर दिया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
UAE में मिसाइल का मलबा गिरा, कई घायल
Abu Dhabi में मिसाइल इंटरसेप्ट होने के बाद उसका मलबा गिरने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइल को मार गिराने के दौरान हुई।
अंतरराष्ट्रीय अपील: युद्ध रोकने की मांग
Pope Leo XIV ने इजराइल से युद्ध रोकने और बातचीत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए सभी प्रयास जरूरी हैं।
US Iran Conflict: मिसाइल और ड्रोन हमले तेज
UAE ने दावा किया है कि उसने एक दिन में 18 बैलिस्टिक मिसाइल, 4 क्रूज मिसाइल और 47 ड्रोन को मार गिराया। इससे क्षेत्र में बढ़ते सैन्य टकराव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अमेरिका का बड़ा रक्षा बजट प्रस्ताव
Donald Trump ने अमेरिकी संसद से 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट की मांग की है। यह मौजूदा बजट से काफी ज्यादा है और बढ़ते तनाव को देखते हुए सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।
फाइटर जेट गिराने का दावा, पायलट की तलाश जारी
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पायलट की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह विमान F-35 नहीं बल्कि F-15 हो सकता है।
US Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
सीजफायर की कोशिशें भी जारी
African Union ने चीन और पाकिस्तान के 5-पॉइंट शांति प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसमें तत्काल युद्धविराम, बातचीत और समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने की बात कही गई है।
यह भी पढे़ : ‘विकसित यूपी 2047’ योजना: आध्यात्मिक राजधानी बनने की तैयारी में उत्तर प्रदेश







