War effect: अमेरिका में बढ़ते सैन्य खर्च का असर अब दूसरे अहम सेक्टर पर भी दिखने लगा है। व्हाइट हाउस ने 2027 के लिए NASA के बजट में 5.6 अरब डॉलर की कटौती का प्रस्ताव रखा है। इसमें अंतरिक्ष एजेंसी की विज्ञान इकाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां 3.4 अरब डॉलर की कमी की बात कही गई है। कुल मिलाकर यह करीब 23% की कटौती है, ऐसे समय में जब नए चंद्र मिशनों की योजना बन रही है।
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2027 के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट को मंजूरी देने की मांग की है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो पेंटागन का खर्च एक ही साल में 40% से ज्यादा बढ़ जाएगा, जो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है। अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ चल रहे युद्ध में भारी खर्च कर रहा है, जिसकी लागत रोजाना करीब 2 अरब डॉलर तक बताई जा रही है।
War effect: अन्य योजनाओं में कटौती का प्लान
रक्षा बजट बढ़ाने के लिए ट्रंप प्रशासन गैर-रक्षा खर्च में करीब 73 अरब डॉलर की कटौती करना चाहता है। इसका मतलब है कि कई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को बंद या सीमित किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि फिजूल खर्ची को कम कर राज्यों को ज्यादा जिम्मेदारी दी जाएगी।
सामाजिक योजनाओं पर भी असर संभव
War effect: ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि युद्ध के समय सैन्य खर्च को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डे केयर, मेडिकेड और मेडिकेयर जैसी योजनाओं को केंद्र सरकार के स्तर पर संभालना फिलहाल संभव नहीं है। उनका मानना है कि इन जिम्मेदारियों को राज्य सरकारों को सौंपा जा सकता है, जबकि केंद्र को राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़े: भारत आने वाला ईरानी तेल टैंकर रास्ता बदलकर चीन मुड़ा, पेमेंट अटकने की आशंका







