Pakistan news: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।
आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर झूठा हमला दिखाने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के किसी भी दावे के लिए भारत ने अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया है।
भारत की ओर से सख्त संदेश
हालांकि इस बयान पर भारत की ओर से कोई ताजा आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पहले राजनाथ सिंह पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने कोई गलत कदम उठाया तो भारतीय सेना निर्णायक जवाब देगी।
Pakistan news: प्रॉक्सी वॉर के आरोप
ख्वाजा आसिफ इससे पहले भी भारत पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान अफगानिस्तान में कार्रवाई कर सकता है।
Pakistan news: पूर्व पाक राजनयिक का विवादित बयान
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अबदुल बसित ने भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को भारत के शहरों को निशाना बनाना चाहिए। इस बयान ने भी काफी विवाद खड़ा किया था।
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम अटेक के बाद बढ़ गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।
भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई दिनों तक तनाव बना रहा और 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ।
यह भी पढे़ : ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट: 37 दिन और 90 मिलियन लोग कटे वैश्विक नेटवर्क से








