Home » उत्तर प्रदेश » Noida: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ललचाते थे और फिर ठग लेते थे, इस तरह हुआ शातिर गिरोह का भंडाफोड़..

Noida: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ललचाते थे और फिर ठग लेते थे, इस तरह हुआ शातिर गिरोह का भंडाफोड़..

Noida: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ललचाते थे और फिर ठग लेते थे, इस तरह हुआ शातिर गिरोह का भंडाफोड़...
Noida: ठगों के गिरोह आम लोगों को को धोखा धने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। दिल्ली-एनसीआर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को नकली नोटों के जरिये ठगता रहा है। नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने ठगी के इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की।

कागज के नोटों के ऊपर चिपका देते थे असली नोट

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल उर्फ नन्हें (19 वर्ष) निवासी प्रेम नगर, थाना नांगलोई, दिल्ली और करन सोलंकी (26 वर्ष) निवासी सभापुर, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त ग्राम भंगेल, नोएडा क्षेत्र में सक्रिय थे और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली 2 कागज की गड्डियां बरामद कीं। इन गड्डियों में ऊपर और नीचे केवल 500 रुपये के एक-एक असली नोट लगे हुए थे, जबकि अंदर पूरी गड्डी कागज की थी। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

Noida: इस तरह देते थे लोगों को झांसा

जांच में सामने आया है कि अभियुक्त बेहद चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ये राह चलते लोगों को बड़ी रकम होने का झांसा देते थे और कागज की गड्डी, जिसमें ऊपर-नीचे असली नोट लगे होते थे, दिखाकर उन्हें भरोसा दिलाते थे कि उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी है। इसके बाद लालच में आए लोगों से ये गड्डी के बदले उनके कीमती आभूषण या नकदी ले लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह खासतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जो जल्दी पैसे कमाने के लालच में आ जाते थे। इस तरह की ठगी में पीड़ित को पहले विश्वास में लिया जाता है और फिर कुछ ही मिनटों में उसके साथ धोखाधड़ी कर दी जाती है।

इस मामले में थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments