Iit baba: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए IIT बाबा यानी Abhay Singh अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब वह अपनी पत्नी के साथ Jhajjar में अपने पिता के चैंबर पहुंचे। इस दौरान दोनों की साथ में तस्वीर भी सामने आई, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई।
महाशिवरात्रि के दिन हुई शादी
अभय सिंह ने 15 फरवरी को Mahashivratri के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के Aghanjar Mahadev Temple में शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। शादी की जानकारी तब सामने आई जब वे अपनी पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे।
Iit baba: कौन हैं उनकी पत्नी?
आईआईटी बाबा की पत्नी का नाम Prateeka है। वह कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और उन्हें अभय का सरल और सच्चा स्वभाव पसंद आया।
Iit baba: सादगी से जी रहे नई जिंदगी
अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं। शादी के बाद दोनों Dharamshala में रह रहे हैं और परिवार से मिलने झज्जर आए थे।
इंजीनियर से आध्यात्म तक का सफर
अभय सिंह मूल रूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में कनाडा की एक एयरोस्पेस कंपनी में नौकरी भी की। अच्छी सैलरी होने के बावजूद उन्होंने आध्यात्म का रास्ता चुना और अब उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
सनातन यूनिवर्सिटी का सपना
Iit baba: उनकी पत्नी प्रतीका ने बताया कि दोनों मिलकर भविष्य में एक “सनातन यूनिवर्सिटी” शुरू करना चाहते हैं, जहां अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों को एक मंच मिल सके। दोनों का लक्ष्य है कि वे समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाएं और लोगों को एक नई दिशा दें।
ये भी पढ़े: ईरान में पायलट बचाने के लिए अमेरिका ने खुद उड़ा दिए हाई-टेक विमान








