Home » मनोरंजन » अवॉर्ड शो में मजाक का शिकार हुए राजपाल यादव का सलमान खान ने किया सपोर्ट, वीडियो हो गया वायरल

अवॉर्ड शो में मजाक का शिकार हुए राजपाल यादव का सलमान खान ने किया सपोर्ट, वीडियो हो गया वायरल

Salman Support Rajpal
Salman Support Rajpal

Salman Support Rajpal: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो का वायरल वीडियो, जिसमें उनका मजाक उड़ाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने शो के होस्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया और हर तरफ राजपाल यादव के समर्थन में आवाज उठाई जा रही है।

सलमान ने किया ट्वीट

इस बीच, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी सामने आए और उन्होंने राजपाल यादव के लिए खुलकर ट्वीट किया। सलमान ने राजपाल की तस्वीर के साथ लिखा कि यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो।

अवॉर्ड शो का विवाद

दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव से तेल संकट और युद्ध जैसी दुनिया की बड़ी घटनाओं पर सवाल किया गया। राजपाल ने सहज अंदाज में कहा कि दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है, इतने युद्ध चल रहे हैं। मैं रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव कैसे समझाऊं। समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। शांति-शांति कर रहा हूँ। इस पर शो के होस्ट ने उनका मजाक उड़ाया, जिससे न केवल दर्शक बल्कि अवॉर्ड शो में मौजूद अन्य स्टार्स भी हैरान रह गए। राजपाल खुद इस बातचीत के दौरान मुस्कुरा रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल हो गई।

सलमान खान ने ट्वीट में लिखा कि राजपाल यादव बॉलीवुड में 30 साल से हैं और हमेशा अपनी मेहनत और काम की गुणवत्ता से साबित हुए हैं। सलमान ने कहा कि राजपाल भाई, आपको काम की कोई कमी नहीं होगी। और डॉलर का उतार-चढ़ाव चाहे जैसा हो, भारत में आपका काम और सम्मान हमेशा रहेगा। यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं, लेकिन हमेशा दिमाग और दिल से काम करो। सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस हिम्मत और न्यायप्रियता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

होस्ट ने क्या कहा था?

अवॉर्ड शो में होस्ट ने मजाक करते हुए कहा था…

डॉलर-रुपया कितना भी गिर रहा हो, आपको देने उतने ही रुपये पड़ेंगे, जितने उधार हैं।

इस पर राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि

मसला तो सुन लो एक बार, कितने भी लौटाने पड़े मैं तो मसला सुनाने बैठा हूँ।

ये भी पढ़े… योगी सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी