West Bengal Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जोरदार चुनावी प्रचार करेंगे। वह एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में जनसभा करेंगे, इसके बाद आसनसोल और फिर बीरभूम में रैली करेंगे।पूर्वी मेदिनीपुर और आसनसोल भाजपा के मजबूत क्षेत्र हैं, जबकि बीरभूम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किला माना जाता है। पीएम मोदी की नजर इस बार सीधे ममता बनर्जी पर होगी।
ममता बनर्जी के किले को टारगेट
रविवार को पीएम मोदी ने कूचबिहार में अपनी पहली जनसभा के जरिए पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। भाजपा का लक्ष्य है ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ तोड़ना। राज्य में केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहले ही सक्रिय हैं और अब प्रधानमंत्री भी पूरी ताकत से चुनावी रण में उतर गए हैं।

चुनाव की तारीखें
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा। चुनाव आयोग के अनुसार:
- पहला चरण: 23 अप्रैल
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल
- परिणाम: 4 मई
इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
West Bengal Election: पीएम मोदी का संदेश
हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि भवानीपुर में वही स्थिति होगी जो नंदीग्राम में हुई थी। उनका कहना था कि पूरे बंगाल में भाजपा की लहर है और भ्रष्ट सरकार को विदाई देना जरूरी है।
पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय बल राज्य के कई जिलों में गश्त कर रहे हैं। कुल 2550 कंपनियां तैनात की गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है।
चुनावी आरोप-प्रत्यारोप
आसनसोल में रैली से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोपों का दौर शुरू हो गया। भाजपा का कहना है कि कुलटी विधानसभा क्षेत्र से रैली में शामिल होने के लिए बुक की गई लगभग 200 बसों को तृणमूल कांग्रेस के दबाव में कैंसिल करवा दिया गया। भाजपा का दावा है कि बस मालिकों को एडवांस में दी गई रकम भी वापस करने को मजबूर किया गया।बताया जा रहा है कि पूरे पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी कुल 14 रैलियां कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: तीन राज्यों में लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 296 सीटों पर वोटिंग जारी, कई नेताओं ने डाला वोट..








