Home » बिहार » अररिया में पार्किंग विवाद में पिकअप चालक का सिर धड़ से किया अलग, आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

अररिया में पार्किंग विवाद में पिकअप चालक का सिर धड़ से किया अलग, आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन
Spread the love

Bihar News: अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके से आज गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली पार्किंग विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में पिकअप ड्राइवर और एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार, दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

अब पढ़े मामला… 

जानकारी के मुताबिक, फारबिसगंज की सब्जी मंडी में पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन रोज की तरह सब्जी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनका एक सत्तू बेचने वाले शख्स से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने धारदार हथियार से नबी हुसैन पर हमला कर दिया और गला काटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए लोगों की भीड़ ने आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेकर जा रही थी, तभी भीड़ ने उसे छुड़ा लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई से आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।

हाथ में चाकू लिए खड़ा रवि
                                                                       हाथ में चाकू लिए खड़ा रवि

Bihar News: इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी  

मृतक नबी हुसैन के परिवार में तीन बच्चे हैं। उनके परिजनों का कहना है कि नबी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह रोज की तरह मंडी आए थे। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जबकि इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे फारबिसगंज इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

जबकि इस मामले में मृतक के भाई मोहम्मद अली हुसैन ने बताया, नवी पिकअप चलाकर अपने 3 बच्चों और परिवार का पालन पोषण करता था। जिसका पहले से कोई विवाद नहीं था। अली हुसैन का कहना है कि मुझे भाई के बदले भाई चाहिए, नहीं तो सब्जी मंडी में आग लगा देंगे। वहीं इस मामले को लेकर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षाबल लगातार इलाके में कैंप कर हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही, आक्रोशित लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि माहौल को सामान्य किया जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो सके।

ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर मिया खलीफा का बयान, फूट-फूटकर रोते हुए बोली- ‘ये तो आतंकवादी देश’

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments