Bihar news: बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बड़ा अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर कथित देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 युवतियां और 3 युवक शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर बनी प्लानिंग
पुलिस को लंबे समय से गौरीपुर पंचायत के सिंहेश्वर–बिरैली रोड के पास अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने पहले इलाके की निगरानी की और पूरी जानकारी जुटाने के बाद ऑपरेशन की योजना तैयार की।
Bihar news: ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस टीम ग्राहक बनकर मौके पर पहुंची। जैसे ही अंदर चल रही संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई, तुरंत इशारा किया गया और पहले से तैयार टीम ने अचानक छापेमारी कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Bihar news: भागने की कोशिश नाकाम
रेड के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पहले से इलाके की घेराबंदी कर रखी थी। तेज और सटीक कार्रवाई के चलते सभी आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी बरामद की है।
नेटवर्क की जांच जारी
Bihar news: इस पूरे ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढे़: झारखंड में वेतन संकट: 26 साल में पहली बार कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन








