Home » स्पोर्ट्स » SRH की धमाकेदार जीत: RR को हराया, टॉप-4 में एंट्री…कैप रेस में कौन आगे?

SRH की धमाकेदार जीत: RR को हराया, टॉप-4 में एंट्री…कैप रेस में कौन आगे?

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

216 रन का बड़ा लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और मुकाबला गंवा बैठी।

IPL 2026: अंकतालिका में बदलाव

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान रॉयल्स की पांच मैचों में यह पहली हार रही। इसके बावजूद राजस्थान 8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स (7 अंक), तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (6 अंक) और चौथे स्थान पर हैदराबाद (4 अंक) पहुंच गया है।

IPL 2026: मिड-टेबल की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 4-4 अंकों के साथ क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स दसवें स्थान पर है।

ऑरेंज कैप पर क्लासेन का कब्जा

इस मैच के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास पहुंच गई है। उन्होंने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर इशान किशन (213 रन) और तीसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी (200 रन) हैं।

पर्पल कैप में प्रसिद्ध कृष्णा आगे

पर्पल कैप प्रसीद कृष्ण के पास है, जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वहीं रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस मुकाबले के बाद अंकतालिका और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में अहम बदलाव देखने को मिला है। टूर्नामेंट अब और अधिक रोमांचक होता जा रहा है, जहां हर मैच के साथ समीकरण बदल रहे हैं।

ये भी पढ़े… मथुरा केस ने पकड़ा तूल: नाबालिग थाने में? पुलिस की भूमिका पर सवाल

Leave a Comment