Home » बिहार » सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Samrat Choudhary CM:
Spread the love

Samrat Choudhary CM: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित होगा।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा और बिहार आगे बढ़ेगा।

Samrat Choudhary CM: दिनभर ऐसे बदला सियासी घटनाक्रम


सुबह से ही पटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

  • जदयू और बीजेपी नेताओं की लगातार बैठकें हुईं
  • सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई
  • दोपहर में बीजेपी नेताओं का सीएम आवास पर जमावड़ा लगा
  • शाम 4 बजे सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया

Samrat Choudhary CM: सम्राट चौधरी का बयान

सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और नीतीश कुमार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

अनुभव और संगठन बना ताकत

सम्राट चौधरी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना।

यह भी पढे़ : CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने शेयर किया भावुक संदेश, बताया कुर्सी छोड़ने का राज?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments