Lok Sabha Seat Increase: भारत सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे। सरकार ने इन प्रस्तावों के ड्राफ्ट सभी सांसदों को भेज दिए हैं और इस पर चर्चा के लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
सीटों का नया बंटवारा
प्रस्ताव के अनुसार कुल 850 सीटों में से 815 सीटें राज्यों को और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी।सीटों के पुनर्वितरण के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात कही गई है, जिससे संसद को जनसंख्या के आधार पर सीटें तय करने का अधिकार मिलेगा।
Lok Sabha Seat Increase: 2029 चुनाव से लागू हो सकता है बदलाव
सरकार की योजना इन बदलावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की है। इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल पर भी इसी विशेष सत्र में चर्चा होगी।
Lok Sabha Seat Increase: विपक्ष ने जताई आपत्ति
कपिल सिब्बल ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इसे राजनीतिक फायदे के लिए ला रही है और मौजूदा सीटों में ही महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है। वहीं ए रेवंत रेड्डी ने आशंका जताई कि इससे दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक ताकत कमजोर हो सकती है।
राज्यों में संभावित असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार:
- उत्तर प्रदेश में सीटें 80 से बढ़कर 120 हो सकती हैं
- महाराष्ट्र में 48 से बढ़कर 72 सीटें हो सकती हैं
- बिहार में सीटें 40 से बढ़कर 60 तक जा सकती हैं
- मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली में भी सीटों और महिला आरक्षण में बढ़ोतरी की संभावना है
यह भी पढे़ : इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप, ये है खास वजह…








