Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पुष्टि SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की है।
मौके पर और अस्पताल में मौतें
हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। घायलों में से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें कई 80% तक झुलस चुके हैं।
Chhattisgarh Boiler Blast: 30-40 मजदूर झुलसे, इलाके में अफरा-तफरी
डभरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

राहत-बचाव और इलाज जारी
घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कुछ को पद्मावती अस्पताल और अन्य को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
सरकार और विपक्ष की प्रतिक्रिया
विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और बेहतर इलाज की मांग की है।
हादसे की जांच शुरू
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढे़ : लोकसभा सीटें 545 से बढ़कर 850 करने की तैयारी, 2029 चुनाव से लागू हो सकता है नया सिस्टम








