Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर पुलिस में बड़ी लापरवाही: 48 कर्मियों को गलत वेतन, 4 सस्पेंड

कानपुर पुलिस में बड़ी लापरवाही: 48 कर्मियों को गलत वेतन, 4 सस्पेंड

Spread the love

Up news: यूपी के कानपुर पुलिस विभाग से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 48 पुलिसकर्मियों को नियमों के खिलाफ अतिरिक्त वेतन दे दिया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि जिन पुलिसकर्मियों को लंबी छुट्टी पर होने की वजह से अतिरिक्त मानदेय नहीं मिलना चाहिए था, उन्हें भी पूरा भुगतान कर दिया गया। यह गड़बड़ी अकाउंट्स से जुड़ी प्रक्रिया में हुई।

कौन-कौन हुआ सस्पेंड?

इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और दो एएसआई शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Up news: कैसे हुई गड़बड़ी?

दरअसल, अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को हर महीने वीकेंड ड्यूटी के बदले एक अतिरिक्त मानदेय दिया जाता है। नियम साफ है, अगर कोई छुट्टी पर है तो उसके मानदेय में कटौती होनी चाहिए। लेकिन इस केस में छुट्टी वाले दिनों की कटौती नहीं की गई और पूरा पैसा दे दिया गया।

Up news: वसूली भी शुरू

गलत तरीके से दिया गया पैसा अब वापस लिया जा रहा है। विभाग ने रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि सरकारी नुकसान की भरपाई हो सके।

पूरे विभाग में जांच के आदेश

Up news: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने पूरे कमिश्नरेट में मानदेय वितरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। सभी अधिकारियों को 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। साफ संदेश है लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

ये भी पढ़े: 35 साल से राजनीति में अडिग… कौन है बिहार की सियासत के ‘अजातशत्रु’ विजेंद्र यादव? जिनको बनाया गया डिप्टी CM

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments