Home » स्पोर्ट्स » हेजलवुड के एक ओवर ने पलटा मैच, आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया

हेजलवुड के एक ओवर ने पलटा मैच, आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया

आरसीबी की जीत

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में आरसीबी और एलएसजी के बीच खेला गया मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। लेकिन इस मैच की सबसे ज्यादा चर्चा उस खिलाड़ी की हुई, जिसने सिर्फ 1 विकेट लिया, फिर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह खिलाड़ी थे आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड।

RCB vs LSG: आरसीबी की जीत
आरसीबी की जीत

कम विकेट, लेकिन बड़ा असर

इस मैच में जहां रसिख सलाम डार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर लखनऊ की बल्लेबाजी को बिखेर दिया, वहीं जोश हेजलवुड ने अपनी सधी हुई और किफायती गेंदबाजी से मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किए और एक अहम विकेट लिया।

हेजलवुड ने 7वें ओवर की पहली ही गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को मात्र 1 रन पर आउट कर दिया। उनकी इस सटीक गेंदबाजी और दबाव बनाने की क्षमता के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जैसे रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार इस बार पीछे रह गए।

रसिख ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।

आरसीबी में हर मैच में नया हीरो

IPL 2026 में आरसीबी की खास बात यह रही है कि हर मैच में अलग खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बन रहा है। पहले मैच में जैकब डफी, दूसरे में टिम डेविड, तीसरे में फिल सॉल्ट और अब चौथे मैच में जोश हेजलवुड को यह सम्मान मिला।

अगर 2025 से अब तक की बात करें, तो आरसीबी के 10 अलग-अलग खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बन चुके हैं, जो किसी भी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

RCB vs LSG: एलएसजी की बल्लेबाजी फिर रही कमजोर

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आई। टीम की शुरुआत से ही लय नहीं बन पाई। मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 38 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

पूरी टीम सिर्फ 146 रन पर ही सिमट गई, जो इस सीजन का उनका सबसे कम स्कोर है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर असफल रहे और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

गेंदबाजी में भी नहीं मिला साथ

लखनऊ की गेंदबाजी भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। प्रिंस यादव और आवेश खान को छोड़कर बाकी गेंदबाजों ने निराश किया। प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि आवेश खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़े: लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर