Home » स्पोर्ट्स » आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान किया हासिल, विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे

आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान किया हासिल, विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे

आईपीएल 2026

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार की शाम को चिन्नास्वामी ग्राउंड पर एलएसजी को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। आरसीबी ने 147 रनों का लक्ष्य मात्र 15.1 ओवर में हासिल करके इस टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे पहुंचे।

आईपीएल 2026
आईपीएल 2026

IPL 2026: अंक तालिका में आरसीबी पहले स्थान पर

एलएसजी के साथ हुए मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह इस सीजन की उनकी चौथी जीत है। मैच जीतकर 8 पॉइंट हासिल करके आरसीबी पहले स्थान पर बनी हुई है। अभी तक के सभी टीमों के रन रेट के मुकाबले, इस टीम का रन रेट +1.503 है, जो सबसे उम्दा है। राजस्थान रॉयल्स ने भी 5 मैच में से 4 मैच में जीत दर्ज की है, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पर बात करें पंजाब किंग्स की, तो वो तीसरे स्थान पर कुल 7 पॉइंट्स और +0.720 के रन रेट के साथ है। वहीं इस वक्त एलएसजी अंक तालिका पर सातवें स्थान पर है, और उनके रन रेट में गिरावट आने के कारण -0.804 हो गया है।

आईपीएल 2026
आईपीएल 2026

विराट कोहली: ऑरेंज कैप होल्डर

बल्लेबाजी के बेताज बादशाह, विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 34 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। इस मैच में अपने अर्धशतक से चूके इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में एक बार फिर अपना दबदबा बनाया। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम दर्ज किया था और कई आईपीएल सीजन (2013, 2023, 2024) में शानदार पारी खेलकर टॉप 5 की लिस्ट में रहे हैं। इस सीजन की बात करें तो विराट ने केवल 5 मैच में 228 रन बनाए। ऑरेंज कैप की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन (224) और रजत पाटीदार (222) दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में टॉप-5 में कई बल्लेबाज और भी हैं जिन्होंने 200 रन या उससे अधिक बनाए हैं, जिसमें ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।

पर्पल कैप: गेंदबाजी का सरताज

इस सीजन, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। उन्होंने इस सीजन में मात्र 4 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर सीएसके के अंशुल कंबोज और एलएसजी के प्रिंस यादव हैं। आरसीबी के भी 4 गेंदबाजों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई  जिसमें जेकब डफी, भुवनेश्वर, क्रुणाल और रासिख डार जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

Written by- Saloni Bhardwaj

ये भी पढ़े…हेजलवुड के एक ओवर ने पलटा मैच, आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया