Home » मध्य प्रदेश » इंदौर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव

इंदौर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव

Spread the love

Mp news: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 65 साल के एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चंदन नगर इलाके में रहने वाले छगन दावड़े का शव उनके ही घर में दो दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में मिला। शुरुआती जांच में शव पर चूहों के कुतरने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बच्चों की वजह से हुआ मामले का खुलासा

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पास में क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों की गेंद दावड़े के खंडहरनुमा मकान में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने अंदर पहुंचे तो उन्होंने शव देखा और घबराकर तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

Mp news: अकेले रह रहे थे बुजुर्ग

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक, छगन दावड़े के तीन बेटे हैं, लेकिन सभी उनसे अलग रहते हैं। उनकी पत्नी का करीब 6 महीने पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद से वे घर में अकेले रह रहे थे।

Mp news: दो दिन पहले मौत होने की आशंका

पुलिस का कहना है कि दावड़े की मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Mp news: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली के ITI होंगे हाई-टेक, स्टूडेंट्स को मिलेगी इंडस्ट्री लेवल ट्रेनिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments