Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया, ICC ने शुरू की जांच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया, ICC ने शुरू की जांच

क्रिकेट फिक्सिंग विवाद सामने
Spread the love

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब इस टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। कनाडा के सरकारी चैनल सीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के बाद क्रिकेट में मैच फिक्सिंग को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। इसके बाद आईसीसी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच पर शक

यह मामला कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक मैच से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच के एक ओवर को लेकर शक जताया जा रहा है। खास तौर पर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा के एक ओवर की जांच हो रही है, जिसमें उन्होंने नो-बॉल और वाइड फेंकीं और काफी रन भी दिए।

T20 World Cup 2026: क्रिकेट फिक्सिंग विवाद सामने
क्रिकेट फिक्सिंग विवाद सामने

T20 World Cup 2026: एसीयू की जांच में पांचवां ओवर फोकस में

आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट (एसीयू) इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उनकी नजर खास तौर पर न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर पर है, जिसे दिलप्रीत बाजवा ने डाला था।

दरअसल, यह जांच सीबीसी के इन्वेस्टिगेटिव शो’पांचवें एस्टेट’ की एक डॉक्यूमेंट्री के बाद शुरू हुई है।‘भ्रष्टाचार, अपराध और क्रिकेट’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट में अंदरूनी गड़बड़ियों, टीम चयन में दबाव और कुछ संदिग्ध गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं।

फोन रिकॉर्डिंग से बढ़ा संदेह

इतना ही नहीं, एक पुरानी फोन रिकॉर्डिंग का भी जिक्र सामने आया है, जिसमें उस समय के कोच खुर्रम चोहान ने दावा किया था कि बोर्ड के कुछ लोग खास खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए दबाव बना रहे थे।

T20 World Cup 2026: आरोप सही निकले तो बड़ा एक्शन संभव

अब आईसीसी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आने वाले समय में क्रिकेट जगत में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़ें…आधी रात गुजर गई, फिर भी महिला सांसदों का जोश कायम, सभी को मिला बोलने का मौका

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments