Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल में क्यों लड़खड़ा रही है मुंबई इंडियंस, क्या बुमराह की फॉर्म बनी सबसे बड़ी चिंता?

आईपीएल में क्यों लड़खड़ा रही है मुंबई इंडियंस, क्या बुमराह की फॉर्म बनी सबसे बड़ी चिंता?

बुमराह फॉर्म डिप से MI संकट में
Spread the love

Jasprit Bumrah: 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली यह टीम इस सीजन 5 में से केवल 1 ही मैच जीत पाई है। बुमराह का मैजिक फीका पड़ गया है।

आपको बता दें कि बीते 5 मैचों में वे अभी तक एक भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में इतने बेहतरीन खिलाड़ी का फॉर्म से बाहर हो जाना मुंबई इंडियंस के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है।

बुमराह फॉर्म डिप से MI संकट में
बुमराह फॉर्म डिप से MI संकट में

इस सीजन कैसी है बुमराह की रफ्तार?

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को हुए मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के मैच के बाद बुमराह के फॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पंजाब के खिलाफ इस मैच में बुमराह का प्रदर्शन अभी तक के कुल 5 मैचों में सबसे खराब रहा। उन्होंने 4 ओवर में पंजाब किंग्स की झोली में 41 रन दे दिए। आईपीएल 2026 में अभी तक जसप्रीत कोई विकेट नहीं ले सके हैं।

इस सीजन में खेले गए मैचों की तुलना में उनका सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 4 ओवर में मात्र 21 रन दिए।

Jasprit Bumrah: आइए जसप्रीत बुमराह के पिछले प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक बेमिसाल गेंदबाज हैं और भारत के सच्चे ‘रत्न’ माने जाते हैं। आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट, बुमराह का कोई मुकाबला नहीं है।

उन्होंने मुंबई के लिए कई बार लगभग नामुमकिन जीत को भी संभव करके दिखाया है। 2024 और 2025 में उनका फॉर्म काफी शानदार रहा। उन्होंने आईपीएल में कुल 183 विकेट अपने नाम किए हैं।

Jasprit Bumrah: बुमराह फॉर्म डिप से MI संकट में
बुमराह फॉर्म डिप से MI संकट में

एमआई की लगातार हार पर मुंबई के हेड कोच का क्या कहना है?

एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने से टीम की लगातार हार और अंक तालिका में 9वें स्थान को लेकर सवाल किए गए। जयवर्धने ने टीम का बचाव करते हुए कहा कि उनके गेंदबाज सही गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीम लगातार मेहनत कर रही है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है। उनका मानना है कि विरोधी टीमें अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम को अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है और सुधार की प्रक्रिया जारी है।

Written by- Saloni Bhardwaj

ये भी पढ़ें…संभल में मस्जिद और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, सुरक्षा के बीच तोड़ी जा रही 35 फीट ऊंची मीनार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments