Home » बिहार » महिलाओं पर विवादित बयान से घिरे पप्पू यादव! ‘…बेड’ टिप्पणी पर नोटिस जारी

महिलाओं पर विवादित बयान से घिरे पप्पू यादव! ‘…बेड’ टिप्पणी पर नोटिस जारी

Spread the love

BIHAR NEWS: पप्पू यादव के एक विवादित बयान को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में बवाल खड़ा हो गया है। राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर दिए गए उनके आपत्तिजनक बयान पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में दिए गए इसी बयान के संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

बिहार राज्य महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पप्पू यादव को नोटिस भेजा है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

BIHAR NEWS: तीन दिन में मांगा जवाब

आयोग ने पप्पू यादव को तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने राजनीति में कार्यरत महिलाओं के प्रति “घृणित” टिप्पणी की है, जिससे उनके आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

नोटिस में क्या कहा गया

आयोग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पप्पू यादव ने कथित तौर पर कहा कि राजनीति में सक्रिय महिलाएं किसी न किसी राजनेता के साथ “बेड शेयर” करके आगे बढ़ती हैं। आयोग ने इस बयान को अत्यंत आपत्तिजनक और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है।

BIHAR NEWS:  सदस्यता रद्द करने की चेतावनी

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो लोकसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।इस विवाद के बाद पप्पू यादव की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब सबकी नजर उनके जवाब पर टिकी है कि वे इस मामले में क्या सफाई देते हैं।

ये भी पढ़े… ममता के राज में घुसपैठियों ने हमारी मां-बहनों पर अत्याचार किए, भाजपा आई तो निकाल बाहर करेंगे-अमित शाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments