MRAP Studios web series: MRAP Studios के बैनर तले एक भव्य और आध्यात्मिक वेबसीरीज़ का निर्माण पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग और एडिटिंग सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है, जबकि फिलहाल इसका VFX कार्य तेजी से जारी है।
महान संत के जीवन पर आधारित कहानी
यह वेबसीरीज़ एक ऐसे महान संत के जीवन पर आधारित है, जिनका व्यक्तित्व अद्वितीय रहा है और जिन्हें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी गहरी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। कुल 9 एपिसोड की यह श्रृंखला दर्शकों को संत के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा से परिचित कराएगी।

MRAP Studios web series: दिग्गज कलाकारों की दमदार मौजूदगी
सीरीज़ में कई अनुभवी कलाकार नजर आएंगे, जिनमें सचिन पिलगांवकर, सुरेंद्र पाल, गोविंद पांडेय, अनुज शर्मा और मनोज कोल्हतकर प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

MRAP Studios web series: 6 गीतों से सजी खास प्रस्तुति
इस वेबसीरीज़ की एक बड़ी खासियत इसमें शामिल 6 गीत हैं, जो इसे अन्य वेब प्रोजेक्ट्स से अलग बनाते हैं। संगीत का निर्देशन आमोद भट्ट ने किया है, जिन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
गहराई से बुनी गई कहानी
इस प्रभावशाली कथा को लेखक गिरीश धमीजा ने तैयार किया है, जिन्होंने कहानी को संवेदनशीलता और गहराई के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसके पहले भी कई शानदार वेबसीरीज़ तैयार की है।
यह भी पढे़ : केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत; कई झुलसे, शेड में काम कर रहे थे 40 मजदूर








