Home » केरल » केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत; कई झुलसे, शेड में काम कर रहे थे 40 मजदूर

केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत; कई झुलसे, शेड में काम कर रहे थे 40 मजदूर

Kerala factory blast:

Kerala factory blast: केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शेड में मौजूद थे करीब 40 लोग

राज्य के केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री के शेड में करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। मौके से 5 शव बरामद किए गए, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से भी मिले हैं, जिससे विस्फोट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Kerala factory blast: दोपहर 3:30 बजे हुआ धमाका, रेस्क्यू में आई दिक्कत

धमाका करीब 3:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन लगातार हो रहे छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

Kerala factory blast: 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, त्रिशूर समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ICU में रखा गया है।

CM ने दिए इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने को भी कहा है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी हाल में हुए हादसे

हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा विस्फोट में 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में ‘वनाजा’ पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 25 लोगों की जान चली गई थी। इन घटनाओं ने पटाखा उद्योग में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढे़ : ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में डेलिगेशन पहुंचने को लेकर अनिश्चितता