Home » राष्ट्रीय » कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर पर कोर्ट का बड़ा आदेश: कबड्डी मैच में 500 रुपये की शर्त का मामला

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर पर कोर्ट का बड़ा आदेश: कबड्डी मैच में 500 रुपये की शर्त का मामला

कर्नाटक मंत्री पर कबड्डी मैच में शर्त लगाने का विवाद

Karnataka News: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर एक विवाद में घिर गए हैं। यह मामला बेंगलुरु की एक अदालत के आदेश के बाद सामने आया है, जिसमें उनके खिलाफ कबड्डी मैच के दौरान कथित रूप से 500 रुपये की शर्त लगाने पर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

यह मामला तुमकुरु में आयोजित राज्य स्तरीय प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट से जुड़ा है। बताया गया कि इस दौरान मंत्री परमेश्वर ने जिला उपायुक्त शुभा कल्याण के साथ 500 रुपये की एक दोस्ताना शर्त लगाई थी। यह शर्त इस बात पर थी कि विजयपुरा की टीम मैच जीत जाएगी।

मैच का परिणाम और सार्वजनिक बयान

हालांकि मुकाबले में स्थिति बदल गई। दक्षिण कन्नड़ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजयपुरा को 36-26 से हरा दिया और जीत हासिल की। इसके बाद जब विजेता टीम को पुरस्कार दिया जा रहा था, तब मंत्री ने सार्वजनिक रूप से उस शर्त का उल्लेख भी किया।

Karnataka News:  कर्नाटक मंत्री पर कबड्डी मैच में शर्त लगाने का विवाद
कर्नाटक मंत्री पर कबड्डी मैच में शर्त लगाने का विवाद

इस घटना के बाद एचआर नागभूषण नाम के व्यक्ति ने निजी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की शर्त लगाना, भले ही मजाक में हो, कानून के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे व्यवहार से बचना चाहिए।

Karnataka News: अदालत का आदेश और पुलिस जांच

शिकायत पर सुनवाई करते हुए बेंगलुरु की 42वीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अध्यक्षता न्यायाधीश केएन शिवकुमार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग गृह मंत्रालय के अधीन आता है, जिसकी जिम्मेदारी खुद गृह मंत्री के पास होती है।

ये भी पढ़े… यूपी के विकास मॉडल की तस्वीर लेकर बंगाल पहुंचे CM योगी ममता के गढ़ में दहाड़े, जनता से बोले- ‘बदलाव देखना हो तो UP आइए’