Earth Day 2026: नरेंद्र मोदी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक पवित्र संकल्प है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में ही मानवता का कल्याण निहित है।” उन्होंने एक संस्कृत श्लोक के माध्यम से भी धरती के महत्व को रेखांकित किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी पृथ्वी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज किए गए कार्य ही हमारे ग्रह का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
नड्डा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये पहल लोगों को स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित कर रही हैं।
Earth Day 2026: राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दिया संदेश
योगी आदित्यनाथ ने पृथ्वी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा दिया गया है, जो सभी का पालन-पोषण करती है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त और हरित वातावरण बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर देशभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का एहसास दिलाया जा रहा है।
ये भी पढ़े… us- iran peace talks: ईरान की आर्थिक रीढ़ को तोड़कर उसे झुकाना चाहते हैं ट्रंप, क्या है अमेरिका की रणनीति ?








