Up news: मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी और दो ट्रकों के बीच फंसते ही उसमें आग लग गई।
कैसे हुआ हादसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि पीछे वाले ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और सीधे बोलेरो में जा घुसा। हादसे के वक्त सड़क पर ढलान होने की वजह से टक्कर का असर और भी ज्यादा खतरनाक हो गया।
Up news: जिंदा जल गए सभी यात्री
आग इतनी तेजी से फैली कि बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वाहन में सवार सभी यात्री जिंदा जल गए, जिससे मौके का मंजर बेहद भयावह हो गया।
मौके पर हड़कंप, जांच शुरू
Up news: हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक की कोशिश को भी हादसे की एक वजह माना जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा, 3.91 करोड़ कैश बरामद, 5 गिरफ्तार








