Home » पश्चिम बंगाल » मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच बवाल- हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता आमने-सामने

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच बवाल- हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता आमने-सामने

Spread the love

BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा और तनाव की खबर सामने आई है। मतदान के बीच रेजिनगर क्षेत्र में हुमायूं कबीर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।

नारेबाजी और धक्का-मुक्की

जानकारी के मुताबिक, हुमायूं कबीर जब मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे तो टीएमसी समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से मामला और ज्यादा बिगड़ने से बच गया।

BENGAL ELECTION 2026: देसी बम फेंके जाने की घटना

नौदा विधानसभा क्षेत्र में हालात उस समय और बिगड़ गए जब कुछ अराजक तत्वों द्वारा देसी बम फेंके जाने की खबर सामने आई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

एक-दूसरे पर आरोप

हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं, जबकि टीएमसी समर्थकों ने उन्हें “बीजेपी का एजेंट” बताते हुए विरोध किया। चुनावी माहौल में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

BENGAL ELECTION 2026: संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा

मुर्शिदाबाद को संवेदनशील जिला मानते हुए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

पहले भी रहे विवादों में

गौरतलब है कि हुमायूं कबीर को दिसंबर 2025 में टीएमसी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर व्यापक विवाद हुआ था। पार्टी ने उनके बयान को सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ और अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की थी।

BENGAL ELECTION 2026: नई पार्टी से चुनाव मैदान में

सस्पेंशन के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े… मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच देसी बम से हमला, कई लोग घायल; कड़ी सुरक्षा के बावजूद 152 सीटों पर वोटिंग जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments