Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव के बीच आसनसोल में BJP प्रत्याशी की कार पर हमला, अग्निमित्रा पॉल का बयान चर्चा में

बंगाल चुनाव के बीच आसनसोल में BJP प्रत्याशी की कार पर हमला, अग्निमित्रा पॉल का बयान चर्चा में

BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। आसनसोल दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भीड़ ने हमला कर दिया।

पत्थरबाजी में कार का शीशा टूटा

घटना रहमतनगर इलाके की बताई जा रही है, जहां अग्निमित्रा पॉल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने गई थीं। उनके अनुसार, जब वे निरीक्षण के बाद कार से लौट रही थीं, तभी पीछे से कुछ लोगों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कार का शीशा टूट गया।

BENGAL ELECTION 2026: टीएमसी पर लगाए आरोप

हमले के बाद अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं हर चुनाव में होती हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 के उपचुनाव में भी इसी तरह पत्थरबाजी हुई थी।

‘मुसलमान किसी की निजी संपत्ति नहीं’

टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि मुसलमान उनकी निजी संपत्ति हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुसलमान भी हमारे भाई हैं और उन पर भाजपा का भी अधिकार है।”

BENGAL ELECTION 2026: वीडियो आया सामने, पुलिस को दी सूचना

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार का पिछला शीशा टूटा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन घटना की सूचना दे दी गई है।

चुनाव के बीच बढ़ी सियासी गर्मी

इस घटना के बाद राज्य में चुनावी माहौल और ज्यादा गरमा गया है। पहले चरण की वोटिंग के दौरान अलग-अलग इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़े… अफ्रीका पर भारत का फोकस जयशंकर ने समिट लोगो लॉन्च कर दिया बड़ा संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments