Gujrat news: गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया स्थित GIDC क्षेत्र में ‘मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम’ नाम की केमिकल कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Gujrat news: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कई टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग इतनी भयंकर थी कि काले धुएं का गुबार आसमान में दूर तक दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुछ मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच में जुटा प्रशासन
Gujrat news: फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, जबकि विस्फोट और आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण








