Home » पश्चिम बंगाल » पीएम मोदी का दावा: बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन, अब जनता भरोसे के साथ कर रही मतदान

पीएम मोदी का दावा: बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन, अब जनता भरोसे के साथ कर रही मतदान

बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल में यह पहला चुनाव है, जिसमें सबसे कम हिंसा हुई है। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण चुनाव बताया। प्रधानमंत्री ने इसका श्रेय चुनाव आयोग को देते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में लोकतंत्र की प्रतिष्ठा फिर से स्थापित की है।

West Bengal Election: भाजपा की जीत का दावा

नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कम हिंसा और अच्छे मतदान से साफ है कि अब बंगाल में डर कम हो रहा है और भरोसा बढ़ रहा है। बंगाल में इस बार वोटिंग बहुत ज्यादा हो रही है और पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यहां चुनाव के समय काफी हिंसा होती थी। उन्होंने बताया कि पहले हर हफ्ते किसी न किसी की मौत हो जाती थी और उसे आत्महत्या बता दिया जाता था। उस समय यहां गुंडाराज जैसा माहौल था।

West Bengal Election: बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन
बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन

चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराने में यह सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है, वहां भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है। चार मई को कमल खिलना तय है। प्रधानमंत्री ने अपने हालिया बंगाल दौरे में झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाने को लेकर हुए विवाद पर टीएमसी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने झालमुड़ी खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लग गई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बात से कुछ लोगों को झटका लगा है।

बंगाल जीत पर मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भाजपा बंगाल में जीतती है तो 4 मई को जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस दिन मिठाई के साथ-साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी।इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी के झालमुड़ी खाने को चुनावी नाटक बताया था। इसके बाद मोदी ने इस पर जवाब दिया।

मोदी ने दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में एक जनसभा को भी संबोधित किया और लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

बंगाल में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा, कई जिलों में खाता नहीं खुलेगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में टीएमसी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुलेगा।

मोदी ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस की कुछ नीतियां देश के लिए ठीक नहीं हैं और उन्हें खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी चीजों को बंद करेगी।उन्होंने 15 साल पहले की बात याद दिलाई, जब लोगों ने वाममोर्चा के खिलाफ आवाज उठाई थी। मोदी ने कहा कि आज लोग टीएमसी के खिलाफ भी वैसे ही आवाज उठा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव सिर्फ नेताओं का नहीं है, बल्कि जनता खुद यह चुनाव लड़ रही है।

4 मई को बंगाल में बदलाव आएगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकद्वीप में एक जनसभा के दौरान कहा कि 4 मई को सिर्फ चुनाव का परिणाम नहीं आएगा, बल्कि बंगाल में बदलाव भी होगा।उन्होंने कहा कि इस बार ज्यादा मतदान हुआ है, जिससे लगता है कि लोगों का डर खत्म हो रहा है और भरोसा बढ़ रहा है।

मोदी ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में उन्होंने लोगों को सिर्फ वादे और धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार का समय खत्म होने वाला है।प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले कुछ चुनावी वादे किए थे और अब महिलाओं के विकास के लिए 10 नई गारंटियों की घोषणा की है।

West Bengal Election: महिलाओं के लिए मोदी की 10 बड़ी गारंटियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 10 नई गारंटियों की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को फायदा मिलेगा और उनका जीवन बेहतर होगा।इन गारंटियों में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान दिया गया है।

मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी और हर ब्लॉक में महिला थाने बनाए जाएंगे। बेटियों को सरकारी नौकरियों में मौका मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को हर साल 36,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। बेटियों की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएशन तक 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता और बच्चों के पोषण के लिए अतिरिक्त 36,000 रुपये दिए जाएंगे।सरकार सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने की बात कर रही है। साथ ही महिलाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा।

इसके अलावा, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा और सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका भी दिया जाएगा।मोदी ने यह भी कहा कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर करने को बढ़ावा दिया जाएगा।

जनसभाओं के बाद मोदी ने बेलूर मठ में किए दर्शन

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपनी दोनों जनसभाओं के बाद शाम को Belur Math का दौरा किया।वह अचानक हावड़ा पहुंचे और वहां Ramakrishna Mission के मुख्य मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।बताया जाता है कि बेलूर मठ से मोदी का खास लगाव है और वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं।

हावड़ा में पहली बार पीएम का रोड शो, लोगों की भारी भीड़

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हावड़ा में पहली बार रोड शो किया। यह रोड शो भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में किया गया था।
शाम को शुरू हुआ यह रोड शो लगभग 3 किलोमीटर लंबा था। यह लिलुआ के एमसीकेवी स्कूल से शुरू होकर सलकिया चौराहा तक गया।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
लोग भी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित दिखे और भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि हावड़ा में किसी प्रधानमंत्री का यह पहला रोड शो है।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़े…ट्रम्प का बड़ा ऐलान: इजराइल–लेबनान सीजफायर 3 हफ्ते और बढ़ा, मिडिल ईस्ट में राहत की उम्मीद

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments