Home » उत्तर प्रदेश » दिल्ली पुलिस ने Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक को किया गिरफ्तार, वजह जान उड़ जाएंगे होश…

दिल्ली पुलिस ने Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक को किया गिरफ्तार, वजह जान उड़ जाएंगे होश…

Ex मुस्लिम सलीम

Ex Muslim Salim: गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अब तक सिर्फ हत्या का शिकार माने जा रहे सलीम का अतीत खंगालने पर वह एक पुराने संगीन अपराध का दोषी निकला है।

पुलिस ने मामले में क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, सलीम वास्तिक दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी रह चुका है। इस खुलासे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह सलीम के गाजियाबाद स्थित ठिकाने पर पहुंची थी। पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले जाया गया। जांच के दौरान यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया।

अपहरण का आरोप 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, 20 जनवरी 1995 को सलीम ने 13 वर्षीय संदीप बंसल का अपहरण किया था। अपहरण के बाद उसने परिवार से फिरौती मांगी, लेकिन रकम न मिलने पर मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में साल 1997 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 25 वर्षों से सलीम लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे इलाकों में ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस से बचता रहा। अब सलीम की हत्या के बाद उसके आपराधिक अतीत के सामने आने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है और उसके पुराने कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… AAP सांसदों के BJP में जाने पर बोले अन्ना हजारे- ‘पार्टी में परेशान थे राघव इसलिए छोड़ दिया साथ’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments