Home » स्पोर्ट्स » राजस्थान और हैदराबाद के बीच जीत के लिए होगी कड़ी टक्कर, सवाई मानसिंह स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच

राजस्थान और हैदराबाद के बीच जीत के लिए होगी कड़ी टक्कर, सवाई मानसिंह स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच

आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला

RR vs SRH: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। यह मुकाबला 24 अप्रैल शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा, जो शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

फैंस को इस मैच में एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगी। फिलहाल अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला

राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच डिटेल्स

यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 25 अप्रैल 2026, शनिवार को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण जियोस्टार नेटवर्क चैनल पर किया जाएगा और इसे जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा।

RR vs SRH: हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के आमने-सामने रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। किसी भी मैच का नतीजा टाई या बेनतीजा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 27 अप्रैल 2013 को हुआ था, जिसमें राजस्थान ने जीत हासिल की थी। वहीं, पिछला मुकाबला 13 अप्रैल 2025 को खेला गया था, जिसमें हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी।

RR vs SRH: आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला

पिच रिपोर्ट: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम आमतौर पर ऐसी पिच के लिए जाना जाता है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। हालांकि हाल के आईपीएल सीजन में यहां काफी बड़े स्कोर देखने को मिले हैं, जिससे पता चलता है कि पिच कभी-कभी बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल हो जाती है।

यह मैच रात के समय फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा, इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। रियान पराग टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। मध्यक्रम में शिमरन हेटमायर और डोनोवन फरेरा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभाएंगे। टीम का इम्पैक्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग कर सकते हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालेंगे। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद रहेंगे। कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी और नेतृत्व दोनों में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा भी टीम का हिस्सा होंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सलिल अरोड़ा को शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े…नीमराना कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, 7 साल की बच्ची सहित 4 की मौत, धमाके से दहला पूरा इलाका

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments