Narendra Modi Rally: नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के बनगांव और हुगली के हरिपाल में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं और राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है।
‘मां, माटी, मानुष’ पर उठाए सवाल
PM मोदी ने कहा कि 15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज उस वादे से भटक गई है। उनके मुताबिक, राज्य में आम लोगों का सम्मान और भरोसा कमजोर हुआ है, जिससे जनता न्याय के लिए अदालतों का रुख कर रही है।
Narendra Modi Rally: रोड शो और काली मंदिर में दर्शन
कोलकाता दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया और थंथानिया कालीबाड़ी मंदिर में मां काली के दर्शन किए। यह मंदिर शहर के प्राचीन और प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है।
Narendra Modi Rally: केजरीवाल का पलटवार
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कोलकाता में TMC के समर्थन में रैली करते हुए PM मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए विपक्ष पर दबाव बना रही है और निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े किए।
दोनों पक्षों में तीखी बयानबाजी
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। PM मोदी ने कहा कि भारी मतदान से TMC में बेचैनी है, जबकि विपक्षी नेताओं का दावा है कि जनता बदलाव चाहती है।
यह भी पढे़ : गुजरात निकाय चुनाव में अमित शाह और भूपेंद्र पटेल समेत दिग्गजों ने डाला वोट








